प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल ‘‘असल’’ मुद्दों पर बहस करनी चाहिए-चिदंबरम

नई दिल्ली
 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर ऐसी बातें कह रहे हैं जो उसमें हैं ही नहीं। चिदंबरम ने साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री को घोषणा पत्र में शामिल असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए।

चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने किसी भाषण लेखक द्वारा लिखे कांग्रेस के किसी घोषणापत्र की कल्पना कर ली है।

चिदंबरम ने ‘संपत्ति के पुनर्वितरण’ के मुद्दे पर विवाद के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की ‘विरासत कर’ संबंधी टिप्पणियों को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार किए जा रहे हमलों के बीच यह बयान दिया।

कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष चिदंबरम ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणा पत्र में उन शब्दों और वाक्यों को खोजते और पढ़ते रहते हैं जो उसमें हैं ही नहीं। उन्होंने अपने किसी भाषण लेखक द्वारा लिखे कांग्रेस के किसी घोषणा पत्र की कल्पना कर ली है।’’

पूर्व वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ‘विरासत कर’ का कोई जिक्र ही नहीं है।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘कराधान पर कांग्रेस के वादे बिल्कुल स्पष्ट हैं: प्रत्यक्ष करों में पारदर्शिता, समानता, स्पष्टता और निष्पक्ष कर प्रशासन का दौर लाया जाए, पांच साल की अवधि के लिए स्थिर व्यक्तिगत आयकर दरों को बनाए रखा जाए, एमएसएमई (लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम) पर कर का बोझ कम किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, मोदी सरकार के दोहरे ‘उपकर’ राज को खत्म करने का वादा करती है और दुकानदारों एवं खुदरा व्यवसायों को महत्वपूर्ण कर राहत दी जाएगी तथा जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) -2.0 पेश किया जाएगा।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि माननीय प्रधानमंत्री काल्पनिक बातों से लड़ रहे हैं। उन्हें कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल ‘असल’ मुद्दों पर बहस करनी चाहिए।’’

चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ‘संपत्ति के पुनर्वितरण’ और ‘विरासत कर’ से जुड़े ‘‘मनगढ़ंत’’ विवाद से पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस लोकसभा चुनाव में डरी हुई है और वह झूठ का सहारा ले रही है क्योंकि ‘मोदी की गारंटी’ कोई असर नहीं छोड़ पाई।

चिदंबरम ने यह भी कहा था कि पार्टी का यह चुनावी दस्तावेज किसी धर्म विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी वर्गों के लिए न्याय का वादा करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!