प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन पर भी खुले बोरवेल की शिकायत

रतलाम
खुले बोरवेल से संबंधित दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सीएम हेल्पलाइन एप्लीकेशन में एक नया माड्यूल शामिल किया गया है। इससे आमजन आसानी से रिपोर्ट कर सकेंगे। कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर एप लोगिन करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर को निर्धारित क्षेत्र में दर्ज करना होगा।

एप्लीकेशन मेनू में स्थान, विभाग, जिला आदि की जानकारी के बाद खुले बोरवेल की तस्वीर अपलोड कर सबमिट करते ही शिकायत संबंधित विभाग को भेज दी जाएगी। उपयोगकर्ता को एसएमएस द्वारा शिकायत आइडी प्राप्त हो जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि शिकायतों के निराकरण के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी जो सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लेवल 1, 2, 3, 4 अधिकारी के रूप में पूर्व से नामांकित है उन्हीं अधिकारियों को यहां भी नामांकित किया गया है।

गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश में पिछले एक साल में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें खुले बोरवेल में कोई बालक या बालिका दुघर्टनावश गिर जाता है। इसके बाद राहत दल, बचाव दल आता है, घंटों प्रयास किए जाने के बाद भी बच्‍चे को बचाने में सफलता नहीं मिल पाती है। कई बार अन्‍य राज्‍यों से मशीनरी बुलवाना पड़ती है। ऐसे में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन और लंबा खिंच जाता है। बाद में जब बच्‍चे तक पहुंच बन पाती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!