पन्ना में अनियंत्रित कार कपड़े की दुकान में जा घुसी, पहले बाइक को उड़ाया, शराब के नशे में था कार चालक 

पन्ना। शहर के गांधी चौराहे पर स्थित यशवंत गारमेंट रेडीमेड कपड़े की दुकान में उस वक्त हडकंप मच गया जब एक कार अचानक दुकान में घुस गई. अनियंत्रित कार क्रमांक MP 15 CB 6528 सीधे दुकान के कांच तोड़कर अंदर घुस गई. दुकान बड़ी होने के कारण दुकान मालिक दूसरी ओर बैठे थे नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो जाता. कार दुकान में लगे एल्यूमीनियम कांच सेट को तोड़ती हुई अंदर जा घुसी. जिससे दुकान में रखे काउंटर एवं कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए.

बाइक को कुचलकर दुकान में घुसी कार

दुकान मालिक ने बताया कि वह दुकान के दूसरी ओर बैठे हुए थे और अचानक तेज रफ्तार कार दुकान के अंदर आ घुसी. जिससे वह हक्के-बक्के रह गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार कचहरी चौराहे से गांधी चौक की तरफ आ रही थी, कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 फीट अंदर दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को कुचलती हुई जा घुसी. जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत यह रही कि सामने वहां कोई व्यक्ति नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. कार चालक ने भाग कर दूसरी दुकान में शरण ली.दुर्घटना के बाद दुकान के सामने वाहनों का जाम लग गया. लोग हादसे को देखकर अचंभित रह गए. पन्ना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और जाम को खुलवाया. इसके बाद दूसरी दुकान में छिपे कार चालक को पुलिस के द्वारा अभिरक्षा में लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक शराब के नशे में था. कार के सामने अचानक किसी के गुजरने से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर में चालक का पैर रख गया और कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी.

  • सम्बंधित खबरे

    पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर को मिला ‘ईट राइट भोग स्थल’ प्रमाण पत्र, जानें-क्यों है खास

    मध्य प्रदेश के नाम एक और अनोखा प्रमाण पत्र हुआ है. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI),…

    पन्ना में मजदूर की चमकी किस्मत, मिला करोड़ों का बेशकीमती हीरा, खुशी का नहीं रहा ठिकाना 

    पन्ना। हीरे के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिले में कब किसकी किस्मत बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही एक मजदूर के साथ हुआ। एक पल में उसकी किस्मत…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!