पन्ना में मजदूर की चमकी किस्मत, मिला करोड़ों का बेशकीमती हीरा, खुशी का नहीं रहा ठिकाना 

पन्ना। हीरे के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिले में कब किसकी किस्मत बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही एक मजदूर के साथ हुआ। एक पल में उसकी किस्मत बदल गई। दरअसल, मजदूर को खुदाई में चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का 32 कैरेट हीरा मिला है। जिसके बाद मजदूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह अपने परिवार के साथ हीरा कार्यालय पहुंचा और उसे जमा कराया। हीरे अनुमानित कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। 

जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला

मजदूर स्वामीदीन पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले 5 सालों से हीरा कार्यालय से पट्टा बनवा कर खदान लग रहा है। लेकिन आज उसे खदान में हीरे की चाल की सफाई करते समय चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला। जिसे देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गई, उसके खुशी का मानों ठिकाना ही नहीं रहा। वह तुरंत अपने परिवार के साथ हीरा कार्यालय पहुंचा और हीरे का वजन करा कर उसे कार्यालय में जमा करवाया।  

मजदूर का कहना है कि वह किसी तरह मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। हीरा नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वह अपने व अपने बच्चों की आर्थिक स्थिति को सुधारेगा।वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जिसकी मार्केट में अच्छी कीमत होती है और इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पन्ना के श्री जुगल किशोर मंदिर को मिला ‘ईट राइट भोग स्थल’ प्रमाण पत्र, जानें-क्यों है खास

    मध्य प्रदेश के नाम एक और अनोखा प्रमाण पत्र हुआ है. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI),…

    वनकर्मियों पर 60 ग्रामीणों ने किया हमला, 6 घायल, जानिए क्या है वजह

    पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में करीब 50 से 60 लोगों ने लाठी-डंडों से वनकर्मियों पर हमला कर दिया. जिसमें करीब 6 वनकर्मी घायल हाे गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!