मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा आज मुरैना में

मुरैना: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रविवार को मुरैना-श्योपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रमेश चन्द्र गर्ग के समर्थन में यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगीं।
बसपा सूत्रों के अनुसार मायावती रविवार दिन में मुरैना के मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगीं। सभा में ग्वालियर और भिंड लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा से यहां शिवमंगल सिंह तोमर उम्मीदवार हैं। कांग्रेस और भाजपा से क्षत्रिय वर्ग के उम्मीदवार होने पर बसपा ने जातिगत समीकरण देखते हुए ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बसपा प्रत्याशी करतार सिंह को एक लाख 29 हजार 380 (11.38 प्रतिशत) मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुरैना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा हो चुकी हो तो कांग्रेस से दो मई को प्रियंका गांधी की जनसभा का प्रस्ताव है।

भाजपा और कांग्रेस के बाद अन्य किसी दल से मायावती पहली बड़ी नेता हैं जिनकी प्रदेश में चुनावी सभा हो रही है। उनके बाद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की भी ग्वालियर -चंबल या मध्य भारत में सभा का प्रस्ताव है।

मत प्रतिशत के हिसाब से प्रदेश में ‘आइएनडीआइए’ के सबसे बड़े घटक दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रदेश में खजुराहो और अन्य सीटों पर कांग्रेस के समर्थन सभा का प्रस्ताव था पर अभी तक कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। तीसरे चरण में शामिल किसी सीट पर कांग्रेस के समर्थन में उनकी सभा हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!