ममता बनर्जी एक बार फिर हुई चोटिल, दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान मता बनर्जी को यह चोट लगी

आसनसोल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गई हैं. दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान ममता बनर्जी को यह चोट लगी. वह हेलिकॉप्टर के भीतर ही गिर गईं. वह दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थीं. उन्हें वहां टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करना था. ममता बनर्जी जब हेलिकॉप्टर के अंदर जा रही थीं, उसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ा कर गिर गईं. उनके पैर में हल्की चोट आई है.

उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी मदद की. मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ देर बाद दुर्गापुर से आसनसोल के रवाना हो गईं. टीएमसी सूत्रों ने बताया कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह आसनसोल में पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होंगी. टीएमसी सुप्रीमो कुछ दिन पहले अपने आवास पर चोटिल हो गई थीं. वह अपने घर में टहलने के दौरान गिर गई थीं, जिससे उनके सिर पर चोट लगी थी. उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे.

एसएसकेएम अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर मणिमोय बंदोपाध्याय ने अपने बयान में कहा था कि ममता बनर्जी को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिस कारण वह गिर गई थीं और फोरहेड पर कट मार्क के साथ उन्हें अस्पताल लाया गया था. डॉक्टर मणिमोय के अनुसार बंगाल सीएम को मस्तिष्क और नाक में चोट लगी थी.

इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह नंदीग्राम में प्रचार करने गई थीं. वहां भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान ममता बनर्जी का पैर लोहे के एक खंभे से टकरा गया था और उन्हें चोट लग गई थी. रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को टीएमसी ने भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया था. वहीं बीजेपी ने ममता बनर्जी पर लोगों की सहानुभूति जुटाने के लिए चोटिल होने का नाटक करने का आरोप लगाया था. टीएमसी सुप्रीमो ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पैर में प्लास्टर के साथ व्हील चेयर पर बैठकर प्रचार किया था.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!