बजाज फिनसर्व का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 2,119 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली:  गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फिनसर्व लिमिटेड का जनवरी-मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 2,119 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फिनसर्व ने  शेयर बाजार को मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,769 करोड़ रुपये रहा था।

आलोच्य अवधि में बजाज फिनसर्व की कुल एकीकृत आय बढ़कर 32,042 करोड़ रुपये हो गयी जबकि जनवरी-मार्च, 2023 की अवधि में यह 23,625 करोड़ रुपये थी।

बजाज फिनसर्व बजाज समूह के विभिन्न वित्तीय सेवा इकाइयों की मूल कंपनी है।

इस बीच कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए शेयरधारकों को एक रुपये के अंकित मूल्य वाले शेयर पर एक रुपये का लाभांश देने की अनुशंसा की है। लाभांश वितरण पर कुल व्यय 159.55 करोड़ रुपये होगा।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 8,148 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले यह 6,417 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में बजाज फिनसर्व की कुल एकीकृत आय बढ़कर 1,10,383 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2022-23 में 82,072 करोड़ रुपये थी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!