बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 45 फीसदी बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये

नई दिल्ली:  बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 45 फीसदी की उछाल के साथ 1,218 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक को 840 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने  शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में बीओएम का मुनाफा 45 फीसदी की बढ़त के साथ 1,218 करोड़ रुपये रहा है। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 6,488 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5,317 करोड़ रुपये थी। बैंक के निदेशक मंडल ने चौथी तिमाही के शुद्ध लाभ में से 1.40 रुपये प्रति शेयर या 10 रुपये अंकित मूल्य का 14 फीसदी लाभांश की सिफारिश की है।

इसी तरह बैंक का ब्याज आय बढ़कर 5,467 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,495 करोड़ रुपये थी। वहीं, 31 मार्च 2024 तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम का 1.88 फीसदी हो गई, जो मार्च 2023 के अंत तक 2.47 फीसदी थी। इसके अलावा शुद्ध एनपीए भी 2024 के अंत में 0.25 फीसदी से घटकर अग्रिम का 0.20 फीसदी हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!