मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने धनतेरस की शाम छिंदवाड़ा में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, सिमरिया पहुँचकर पूजन-अर्चन किया। हनुमानजी की 101.25 फीट ऊँची विशाल प्रतिमा पर पहली बार अदभुत लेजर शो आयोजित किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
इस मौके पर विश्वविख्यात भजन गायक श्री अनूप जलोटा के शिष्य श्री प्रभंजय चतुर्वेदी ने आर्केस्ट्रा के साथ भजन प्रस्तुत किये। अदभुत भजन संध्या और लेजर शो देख दर्शक और भक्तजन गदगद हो गये।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









