भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बोलेरो, 9 घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर, शादी से लौट रहा था परिवार

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक बोलेरो वाहन पेड़ से टकरा गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना चित्तौड़गढ़ भुसावल हाईवे की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम जामली के पास एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक घटना में 9 लोग घायल हुए है। बताया गया कि यह परिवार शादी समारोह में गया था। घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी भीषण था कि बोलेरो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गाड़ी में सवार कुछ लोग फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से खरगोन के जिला अस्पताल भेजा गया। ड्राइवर की हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    मोहर्रम पर नहीं बजेगा डीजे, परमिशन मांगने वालों का होगा सामाजिक बायकाट, मुस्लिम समाज का फैसला

    मध्यप्रदेश के खरगोन नगर में मुस्लिम समाज के आगामी पर्व मोहर्रम को लेकर समाज के वरिष्ठजनों और इमामों की बैठक आयोजित की गई। नगर के जमात खाने में सामाजिक संस्था…

    डकैती की दो घटनाओं से थर्राया MP: खरगोन में हथियारों से लैस बदमाशों ने की लाखों की लूट, अलीराजपुर में ज्वेलरी शॉप से लूटे चांदी के जेवर

    मध्य प्रदेश में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच प्रदेश के 2 जिलों में डकैती की 2 बड़ी घटनाएं हुई हैं जिससे पुलिस की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!