दूसरे चरण का प्रचार थमा, 88 सीटों पर वोटिंग कल

नई दिल्ली . देशभर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर बुधवार शाम छह बजे थम गया. इस चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 88 सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों पर 1206 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इसके लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा.

केरल के वायनाड सीट से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के मथुरा सीट से हेमा मालिनी भाजपा की प्रत्याशी हैं. रामायण धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ से भाजपा के उम्मीदवार हैं.

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से लड़ चुनाव रहे हैं. यहां उनका मुकाबला कांग्रेस नेता शशि थरूर से हैं. जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के जुगल किशोर और कांग्रेस के रमन भल्ला मैदान में आमने-सामने हैं. निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर भी मतदान होना था, लेकिन बसपा उम्मीदवार के निधन के बाद अब इस सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा. पहले चरण में पिछले शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर लगभग 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था. वर्ष 2019 में एनडीए ने इन 89 सीटों में से 56 और यूपीए ने 24 सीटें जीती थीं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!