आमिर खान के बेटे जुनैद का ऑटो वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई

आमिर खान के बेटे जुनैद खान जल्द ही एक्टिंग में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘महाराजा’ OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।फिल्मो में आने से पहले जुनैद लगातार चर्चा में बने हुए हैं और अपनी सादगी से सबका दिल भी जीत रहे हैं। मंगलवार को उन्हें मुंबई में ऑटो रिक्शा में ट्रैवल करते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस उन्हें ‘डाउन टू अर्थ’ और ‘हंबल’ कह रहे हैं। एक सुपरस्टार बाप, जिसकी 1,868 करोड़ नेटवर्थ है, उसके बेटे को यूं देख जनता निहाल हो गई है।

आमिर खान के बेटे जुनैद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो पपाराजी से बात करते हुए भी दिख रहे हैं। फिर वो अपने फोन में मशगूल हो जाते हैं। जुनैद के इस वीडियो पर फैंस भर-भरकर कॉमेंट्स कर रहे हैं।

जुनैद का ये सादगी भरा अंदाज देखने के बाद लोग उनपर निहाल हो गए हैं। लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वो सिगमा मैन है, छपरी नहीं।’ दूसरे ने लिखा, ‘और आजकल बच्चे अपने बाप के पैसे उड़ाते हैं।’

कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स की तरफ से तीन फिल्मों का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इनमें ‘विजय 69’, ‘मंडाला मर्डर्स’ और ‘महाराज’ शामिल है। बीते दिनों जुनैद को जापान में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी संग शूटिंग करते हुए भी देखा गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!