कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह ने गोविंदा को बताया अपना ससुर

नई दिल्ली

टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट आरती सिंह अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। उनकी शादी होने वाली है। हल्दी सेरेमनी हो चुकी है और 25 अप्रैल यानी दो दिन बाद वो नवी मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। आरती और दीपक की शादी बहुत ठाठ-बाट से नहीं हो रही है। उन्होंने स्पेशल दिन के लिए एक खास जगह को चुना है। दोनों इस्कॉन मंदिर में सात फेरे लेंगे। इस दौरान आरती के करीबी, उनका भाई कृष्णा अभिषेक, उनकी वाइफ कश्मीरा शाह और मामा गोविंदा भी शामिल होंगे। कश्मीर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा कि वो आरती की शादी में गोविंदा के आने की उम्मीद है और वो अपने ‘ससुर’ से मिलने के लिए एक्साइटेड हैं।
 
कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा का कहना है कि ननद आरती सिंह की शादी में कड़वाहट से आगे बढ़ने और री-यूनियन का मौका है। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि वो हम पर गुस्सा हों, लेकिन वो आरती पर गुस्सा नहीं हैं। और ये कृष्णा की शादी नहीं है। अगर वो हमारी शादी में नहीं आ रहे होते तो समझ जाते कि वो हमसे नाराज हैं, लेकिन आरती दिल से चाहती है कि गोविंदा उनकी शादी में शिरकत करें। मैं उनसे रिक्वेस्ट करूंगी कि वो आरती के लिए आएं और हमारा गुस्सा उस पर ना निकालें।’

कश्मीरा ने ये भी कहा कि अगर गोविंदा आते हैं तो उनका गर्मजोशी से स्वागत होगा। वो बोलीं, ‘ये परिवार के लिए खुशी का अवसर है और हम अपनी बांहें फैलाकर उनका वेलकम करेंगे। मैं उनकी बहू हूं। मैं शादी में अपने ससुर से मिलूंगी। उनके पैर छूकर आशीर्वाद लूंगी। हमारे बीच जो हुआ, उससे आरती का कोई लेना-देना नहीं है। ये चीजें एक परिवार में होती हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम एक-दूसरे से प्यार नहीं करते।’

आरती ने कहा- वो मेरे चीची मामा हैं
इससे पहले आरती सिंह ने पिंकविला से बात करते हुए खुलासा किया ता कि गोविंदा भी शादी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था, ‘ये शादी प्यार से भरी होने वाली है, क्योंकि पूरा परिवार एक छत के नीचे आएगा। वे सभी मुझे आशीर्वाद देने के लिए वहां मौजूद रहेंगे। मुझे खुश देखकर गोविंदा मामा बहुत खुश हैं। इससे मुझे बहुत खुशी होती है। मुझे बस इतना पता है कि वो मुझे अपना आशीर्वाद देने आ रहे हैं। वो मेरे चीची मामा हैं।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!