पीएम मोदी का एमपी दौरा: लोकसभा के तीसरे चरण की सीटों पर करेंगे प्रचार, दूसरे फेस की सीटों पर भी मिलेगा लाभ

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे सागर और हरदा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं शाम को भोपाल में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी कल मुरैना जिले के दौरे पर आएंगे। PM के MP दौरे के समीकरणों को समझे तो आज होने वाली सागर की सभा का चार लोकसभा सीट पर असर होगा।

प्रधानमंत्री मोदी आज और कल मध्य प्रदेश में तीसरे चरण की सीटों पर प्रचार करेंगे, लेकिन स्थानों का चयन इस तरह से किया गया है कि 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में इसका सीधा लाभ मिल सके।सागर के साथ टीकमगढ़, खजुराहो और दमोह पर बीजेपी को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं हरदा के दौरे से बैतूल और होशंगाबाद सीट पर असर होगा। भोपाल में रोड शो से भोपाल लोकसभा का माहौल जमेगा। मुरैना की सभा से भिंड और ग्वालियर का भी समीकरण साधा जाएगा।

आज सागर में मोदी उसी बड़तूमा में सभा करेंगे, जहां पिछले साल उन्होंने रविदास मंदिर का भूमिपूजन किया था। अभी इस मंदिर का निर्माण चल रहा है। इस स्थान से सीधे तौर पर बसपा के प्रभाव वाले अनुसूचित जाति वर्ग को बीजेपी के पक्ष में करने का प्रयास है। सागर की यह सभा बुंदेलखंड की सभी सीटों टीकमगढ़, खजुराहो, सागर और दमोह पर असर डालेगी।सागर बुंदेलखंड का बड़ा शहर है और चारों लोकसभा सीटों से किसी न रूप से प्रभावित करता है। इसी तरह हरदा विधानसभा सीट बैतूल लोकसभा क्षेत्र में शामिल है, लेकिन यह होशंगाबाद के अधिक करीब है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां हारी है। ऐसी स्थिति में मोदी की सभा से बैतूल के साथ होशंगाबाद लोकसभा सीट पर भी लाभ मिल सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    जैन परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, लोगों की आंखों में थम नहीं रहे थे आसूं

    सागर-दमोह सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने सागर वासियों को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जिले के परसोरिया निवासी एक जैन परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत…

    सागर में गाय को बचाने के दौरान शराब से भरा ट्रक पलटा, लूटने के लिए खाली बोतलें लेकर पहुंचे लोग, शहडोल में सोन नदी में बही liquor की बोतलें

    सागर/शहडोल।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। गाय को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलट गया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!