लोकसभा चुनाव: लद्दाख में ताशी ग्यालसन भाजपा के उम्मीदवार घोषित, सांसद नामग्याल का टिकट कटा, जानें इतिहास

लद्दाख लोकसभा सीट पर भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। ताशी ग्यालसन को इस बार भाजपा ने लद्दाख सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान लद्दाख सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल का टिकट पार्टी की तरफ से कट गया है। जम्मू की दो सीटों के साथ ही लद्दाख पर भी भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। लेकिन कश्मीर की तीन सीटों पर अब तक भाजपा ने किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

एडवोकेट ताशी ग्यालसन वर्तमान में लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के अध्यक्ष हैं। इस बार संसदीय सीट के वह प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और आखिरकार भाजपा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। मार्च के पहले सप्ताह में लद्दाख संसदीय सीट के लिए बुलाई गई एक अहम बैठक में आंतरिक मतदान कर तीन उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया था।

इसमें वर्तमान सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, एलएएचडीसी लेह अध्यक्ष ताशी ग्यालसन और चा निर्वाचन क्षेत्र के पार्षद स्टैजिन लाकपा का नाम शामिल था। इनमें से ताशी को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल की घटती लोकप्रियता के  चलते पार्टी ने यह कदम उठाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!