रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल को पारी का आगाज करना चाहिए : इरफान पठान

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली तीनों ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए पारी का आगाज करते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली तो आईपीएल 2024 में क्रम से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए ओपन करते हुए लय में नजर आ ही रहे थे और अब राजस्थान रॉयल्स के सलामी बैटर यशस्वी जायसवाल की भी फॉर्म में वापसी हो गई। आईपीएल 2024 में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी ने नॉटआउट शतक लगाया और राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका भी निभाई। आईपीएल 2024 खत्म होते ही वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इरफान पठान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की ओर से टॉप-3 बैटर चुने हैं।

इरफान पठान ने इन तीन नामों को तो चुना ही है, साथ ही कारण भी बताए हैं कि क्यों इन तीनों को बैटिंग ऑर्डर में टॉप-3 में आना चाहिए। इरफान पठान के हिसाब से कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल को पारी का आगाज करना चाहिए। इरफान पठान ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, ‘अब वर्ल्ड कप पास है, टीम इंडिया के लिए मेरे टॉप-3, 1- रोहित शर्मा (फॉर्म में भी और कप्तान भी), 2- यशस्वी जायसवाल (उसके इस शतक से पहले भी मैं कहता आ रहा हहूं कि इसे पारी का आगाज करना चाहिए, क्योंकि वह आईपीएल से पहले से टीम इंडिया के लिए अच्छा करता आ रहा है।) 3- विराट कोहली (इसको लेकर कोई सवाल ही नहीं होना चाहिए, भले उनका स्ट्राइक रेट का मुद्दा क्यों ना हो। टी20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 138+ है, जो क्रिस गेल से बेहतर है, 51+ औसत और इस आईपीएल में विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 150 है।)’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!