निर्माणाधीन मकान गिरने से निगमकर्मी की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने किया चक्काजाम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश केग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में बीती सोमवार की रात निर्माणाधीन मकान के गिरने से उसके नीचे घर में सो रहे निगमकर्मी जगदीश वाल्मीकि मलबे में दब गए। सूचना के बाद रेस्क्यू करने पहुंची SDRF की टीम ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दोषी मकान मालिक के खिलाफ FIR की मांग को लेकर मृतक का शव रखकर हजीरा चौक पर चक्काजाम कर दिया।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी महावीर राजपूत को मकान के निर्माण के लिए रोका गया था और उसके द्वारा तलघर की खुदाई भी बिना नगर निगम की अनुमति के की गई थी। जबकि पड़ोसी का मकान कच्चा था और नींव  भी बेहद कमजोर थी। इन लोगों ने इस मामले में महावीर राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज कर मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया है कि वैधानिक कार्रवाई और कानून सम्मत तरीके से इस मामले का निराकरण किया जाएगा।  

गौरतलब है कि राठौर चौक पर रहने वाले किराना कारोबारी महावीर राजपूत अपने मकान को दोबारा से बनवा रहा था। इसके लिए उसने जगदीश के मकान के बगल से बिना अनुमति के तलघर भी खोद डाला था। पड़ोसियों की आपत्ति के बावजूद महावीर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में गम्भीर लापरवाही के चलते आधी रात को यह घटना घटित हो गई। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के अमले ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन करके निर्माणाधीन मकान के मलबे को हटाया और बुरी तरह से जख्मी अधेड़ जगदीश वाल्मीकि को अस्पताल भर्ती कराया था। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

मंगलवार दोपहर को मृतक जगदीश के शव को परिजनों ने हजीरा चौराहे पर रख दिया। यहां कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी आ गए। उन्होंने भी मृतक परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि मृतक जगदीश बाल्मीकि नगर निगम में सफाई कर्मी थे।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!