उत्तर में कहां फंस रहा BJP का पेंच, दक्षिण में माहौल क्या है?

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत जबरदस्त तरीके से जारी है। हमने सियासी मुद्दों पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में हमने पूछा कि आखिर दक्षिण में क्या माहौल है? इसके जवाब में कहा कि कर्नाटक की बात करें तो कहीं ना कहीं भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कर्नाटक में भाजपा और जेडीएस का जो गठबंधन है, उसको जबरदस्त सपोर्ट मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा ने जेडीएस के साथ गठबंधन करके जो कहीं कमी दिखाई दे रही थी, उसको पूरा करने की कोशिश की है। कांग्रेस के प्रति लोगों में नाराजगी है। जिस तरीके से बेंगलुरु के एक कैफे में आतंकवादी हमला हुआ और कांग्रेस सरकार ने जैसे डील किया, उससे भी लोग नाराज है। कांग्रेस ने कर्नाटक में 5 गारंटी देकर चुनाव लड़ा था। लेकिन कांग्रेस ने उन गारंटियों को लागू नहीं किया है। कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लग रहा है। कांग्रेस के विधायक नाराज चल रहे हैं। विकास के लिए सरकार से फंड नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने राज्य के लोगों से जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से भी माहौल कांग्रेस के खिलाफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

तमिलनाडु और केरल को लेकर कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि भाजपा यहां बहुत ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। तमिलनाडु के 39 सीटों में से तीन से चार सीटों पर भाजपा को बढ़त मिल सकती है। वहीं, केरल में भी एक या दो सीटें भाजपा के पक्ष में आ सकती हैं। हालांकि, जहां कुछ भी नहीं था वहां अगर भाजपा का खाता खुला तो यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी बात है। यही कारण है कि भाजपा जमीन पर जबरदस्त मेहनत करते नजर आ रही है। तमिलनाडु में के अन्नामलाई ने भाजपा के पक्ष में एक नया माहौल बनाया है। राज्य में भाजपा एआईएडीएमके की जगह लेने की कोशिश कर रही है।

उत्तर भारत में चुनावी लड़ाई टाइट है। कहा कि हां, मामला बहुत संघर्ष का दिखाई दे रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि वहां के लोग बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। वहां विपक्षी दलों ने जातीय समीकरण को आधार बनाया है। जातीय समीकरण को आधार बनाते हुए ही उम्मीदवारों को तय किए गए हैं। यही कारण है कि मीडिया में भाजपा के नुकसान को लेकर खबरें चल रही है। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बड़ा मुद्दा है। यही कारण है कि भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदाता जा सकते हैं। इसके अलावा बाकी के क्षेत्र को लेकर भी उन्होंने कहा कि वहां क्षेत्रीय दल कांग्रेस के सहयोग से मजबूती से टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित तमाम राज्य में महिला वोटर बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। यही कारण है कि भाजपा महिलाओं को साधने की कोशिश में है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!