हनुमान जयंती के दिन करें ये अचूक उपाय, ये प्रतीक चिह्न घर लाकर स्थापित करें

हनुमान जयंती के उपाय विशेष फल प्रदान करते हैं. हनुमान जयंती का दिन हनुमानजी की विशेष पूजा का दिन है. हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के बाल रूप की पूजा करने से भक्तों के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं. साथ ही भगवान की विशेष कृपा मिलती है. उपासना करने के साथ ही यदि आप हनुमान जी से जुड़े कुछ प्रतीक चिह्न लाएं तो घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और साधक को कई लाभ मिलते हैं.

वानर रूप यानी बंदर की फोटो या मूर्ति

पुराणों में भगवान हनुमान को वानर रूप में बताया गया है. भगवान के इस रूप को शुभता का प्रतीक माना जाता है. हनुमान जयंती के दिन उनके वानर रूप यानी बंदर की फोटो या मूर्ति घर अवश्य लाएं. वानर की फोटो या प्रतिमा में एक सकारात्मक ऊर्जा समाहित होती है, जिससे घर में छाई विपदाएं दूर होती हैं. साथ ही घर में शांति का वातावरण बनता है.

गदा लाकर पूजा करें
भगवान हनुमान जी के अस्त्र गदा को नकारात्मक शक्तियों के नाशक के रूप में जाना जाता है, इसलिए हनुमान जयंती के दिन घर में गदा लेकर आना चाहिए. यदि घर में कोई बुरी ऊर्जा हो और किसी प्रकार का भय सता रहा हो तो हनुमानोत्सव के दिन गदा लाकर पूजा करने के बाद पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए.

वास्तु दोष हैं तो ये करें

यदि आपके घर में वास्तु दोष हो और आपको उसे दूर करना हो या फिर आपकी कुंडली में ग्रह दोष हो तो इसका निदान हनुमान जयंती के दिन कर सकते हैं. इसके लिए हनुमानोत्सव के दिन घर में फरसा लाना चाहिए. इसका साइज छोटा होने के साथ तांबे का बना हो तो और भी श्रेष्ठ है।

सिंदूर अर्पित करें

पुराणों में मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन घर में सिंदूर लाने से साधक का सौभाग्य जागता है. सिंदूर अर्पित करने से भगवान हनुमान की विशेष कृपा मिलती है. हनुमान जयंती पर भगवान को सिंदूर का लेप जरूर लगाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!