PM Modi: राहुल-अखिलेश पर पीएम मोदी का तंज, कहा- अलीगढ़ ने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि शहजादों को नहीं मिल रही चाबी

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली में पीएम मोदी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने जनता से मतदान की भी अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आपसे प्रार्थना करने आया हूं कि विकसित भारत की चाबी आप ही के पास है। अब देश को गरीबी से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिए। आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिली है।

पीएम मोदी ने किया आतंकवाद का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘आपके एक-एक वोट का बहुत महत्व है, पहले आए दिन बॉर्डर पर बमबारी होती थी. आज यह सब बंद हो गया है। पहले आए दिन आतंकी बम फोड़ते थे, सीरियल ब्लास्ट होते थे। अब सीरियल बम धमाकों पर भी फुल स्टॉप लग गया है। पहले अलीगढ़ में आए दिन कर्फ्यू लगता था। अलीगढ़ आने से पहले फोन पर लोग पूछते थे कि शांति है कि नहीं? अब शांति है अलीगढ़ में, यह आपको योगी जी ने करके दिया है।

पीएम मोदी ने की मतदान की अपील
पीएम ने अपील करते हुए आगे कहा कि एक तरफ फसल की कटाई का समय है, शादी का समय है, गर्मी भी बहुत है, लेकिन देश से बड़ा कुछ नहीं होता। हमें सारे काम छोड़कर वोट करने चाहिए की नहीं करना चाहिए? धूप से पहले सुबह-सुबह मतदान बेहद जरूरी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!