26 व 30 अक्टूबर को चलेगी स्पेशल ट्रेनें

भोपाल । दीपावली के मददेनजर रेलवे राजधानी के हबीबगंज स्टेशन से रीवा के बीच 26 व 30 अक्टूबर को स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। यह स्पेशल ट्रेनें दोनों दिशाओं से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेवांचल स्पेशल चलने से दीपावली में आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। वहीं अमरकंटक एक्सप्रेस में 31 दिसंबर से एक स्थाई कोच बढ़ेगा। अमरकंटक एक्सप्रेस में दुर्ग से भोपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी। कोच में फर्स्ट एसी व सेकंड एसी की आधी-आधी सीटें होंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को हबीबगंज-रीवा सुविधा स्पेशल (82151) ट्रेन सुबह 9.40 बजे चलकर दोपहर 12 बजे बीना, शाम 4.15 बजे कटनी मुडवारा और शाम 6.50 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी दिन रीवा-हबीबंगज सुपरफास्ट स्पेशल (02186) ट्रेन सुबह 10 बजे रीवा से चलकर शाम 5.30 बजे बीना और रात 8.30 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। इसी समय पर हबीबगंज व रीवा से 30 अक्टूबर को हबीबगंज-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल (02185) व रीवा-हबीबगंज सुविधा स्पेशल (82152) ट्रेन चलेगी। हबीबगंज-पुरी स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ा दी है। हबीबगंज-पुरी स्पेशल (01661) एक्सप्रेस 5 से 26 नवंबर तक और पुरी-हबीबगंज स्पेशल (01662) एक्सप्रेस 6 से 26 नंबर तक चलेगी। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय दीपावली पर्व के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी के मददेनजर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!