राम नवमी पर मुर्शिदाबाद हिंसा चुनाव आयोग का बड़ा एक्‍शन, पुलिस अफसरों पर गिरी गाज।

कोलकाता.
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में राम नवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को रोकने में कथित तौर असफल रहने पर दो पुलिस थानों के प्रभारियों को निलंबित कर दिया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, शक्तिपुर और बेलडांगा पुलिस थानों के प्रभारी निर्देशों के बावजूद धार्मिक हिंसा को रोकने में विफल रहे. बता दें कि राम नवमी के मौके पर जुलूस निकाला गया था. इस दौरान हिंसा की घटना हुई थी. मुर्शिदाबाद के साथ ही मेदिनीपुर में भी हिंसक घटनाएं हुई थीं.

एक अधिकारी ने बताया, ‘दोनों अधिकारी जिला पुलिस मुख्यालय में रहेंगे और चुनाव संबंधी कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे. संबंधित अधिकारियों को दोनों अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से उनके स्थान पर नियुक्ति के लिए नाम भेजने को कहा है. पश्चिम बंगाल में राम नवमी के अवसर पर दो जगह हिंसा हु थी. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा शहर में शोभायात्रा निकालने के बाद हिंसा हुई थी.

मुर्शिदाबाद में पत्थरबाजी
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हिंसा के कुछ वीडियो शेयर किए हैं. उन्होंने लिखा था- ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए कलंक हैं. वह एक बार फिर राम नवमी शोभा यात्रा की सुरक्षा करने में विफल रहीं. बता दें कि मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में हिंदू श्रद्धालुओं को निशाना बनाया गया था. इस क्षेत्र में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. रेजीनगर में एक छत से लोगों के पत्थरबाजी करने का भी वीडियो सामने आया था.

मेदिनीपुर में भी हुई थी झड़प
मेदिनीपुर के इगरा में भी दो समुदाय के बीच झड़प हुई और आगजनी की गई थी. हिंसा में कई लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई थी.बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी. मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर स्थित शक्तिपुर इलाके में बुधवार की शाम को राम नवमी शोभायात्रा के दौरान झड़प और हिंसा का दावा किया गया, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी. दावा किया जा रहा है कि जब राम नवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी, तभी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई और लोगों को छतों से पथराव करते देखा गया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!