MP में अग्निकांड की 4 घटनाएं: गुना में रेलवे स्टेशन में लगी आग, अनूपपुर में लाखों की फसल जलकर खाक, ग्वालियर में होटल और मैरिज गार्डन में भड़की आग

भोपाल। मध्य प्रदेश के तीन जिलों से अग्निकांड की खबर सामने आई है। गुना जिले में रेलवे स्टेशन के ऑफिस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों अफरा-तफरी मच गई। अनूपपुर जिले में किसान के खेत में रखी फसल में आग लगी गई और सारा फसल जलकर राख हो गया। इधर, ग्वालियर में होटल वीस्क्वेयर में आग लग गई। वहीं शादी समारोह के दौरान शहर के रंग महल में आग भड़क गई।

रेलवे स्टेशन में लगी आग
गुना। शहर के रूठयाई रेलवे स्टेशन के एक ऑफिस में अचानक आग लग गई, जिससे वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऑफिस का सामान धू-धूकर जलने लगा। वहीं आग की चपेट में आने से कई कमरें भी आ गए। स्टेशन मास्टर ने तुरंत घटना की जानकारी दमकल टीम और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना से कितने का नुकसान हुआ है, अभी इसकी जानकारी नहीं मिली पाई है। वहीं आग लगने का कारण भी अज्ञात बताया जा रहा है।

अनूपपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के दुधमनिया गांव में खेत में रखी फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख किसान और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर स्टेशन में इसकी सूचना दी। लेकिन दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इधर, अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। जिसे देख किसान फुट-फुटकर रोया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में लाखों का फसल जलकर राख हो गया।

होटल में आग लगने से भगदड़

ग्वालियर। शहर के नई सड़क इंदरगंज थाना क्षेत्र में स्थित होटल वीस्क्वेयर आग लग गई। जिससे वहां भगड़द मच गई। स्टॉप की सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी समारोह के दौरान मैरिज गार्डन में लगी आग

इधर, शहर शादी समारोह के दौरान रंग महल में एसी विस्फोट होने से भाग भड़क गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते सभी लोग बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारा सामान जलने लगा। लोगों ने तुरंत घटना की फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। घटनास्थल पर प्रशासन, आर्मी और एयर फोर्स की टीम भी मौजूद है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!