चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों से भरी बस पलटी, 21 घायल, इलाज जारी

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में बड़ा हादसा हो गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के नीमपानी में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस जवान और होमगार्ड सैनिकों से भरी बस पलट गई। ट्रक से टकराकर बस सड़क किनारे पलट गई। जानकारी के अनुसार बस में कुल 44 लोग सवार थे। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं।

घायलों को लाया गया जिला अस्पताल
8 सैनिकों को जिला अस्पताल लाया गया है। बाकी घायलों को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना नीमपानी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिले से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहे होमगार्ड और पुलिस के जवानों से भरी बस नेशनल हाईवे 47 पर बैतूल के बरेठा घाट के पास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जवानों से भरी बस ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस पलटती हुई गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद
घटना की जानकारी लगते ही बैतूल और शाहपुर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल गंभीर घायल 8 जवानों का इलाज बैतूल के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है वहीं 13 जवानों के इलाज शाहपुर के सरकारी अस्पताल में जारी है। बस में 44 जवान सवार थे। स्थानीय पुलिस प्रशासन जवानों की व्यवस्था में लगा हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!