चुनाव नतीजे / रुझान: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 164 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, हरियाणा में भाजपा 43 सीटों पर आगे

चुनाव नतीजे /रुझान: महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 164 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, हरियाणा में भाजपा 43 सीटों पर आगे

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 तारीख को मतदान हुआ।महाराष्ट्र में अभी देवेंद्र फडणवीस की अगुआई वाली भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार हरियाणा में मनोहर लाल खट्‌टर की अगुआई वाली भाजपा सरकार

नई दिल्ली. महाराष्ट्र विधानसभा की सभी288 सीटोंके रुझान आ रहे हैं। इनमेंभाजपा-शिवसेना गठबंधन 164 पर बढ़त बनाए हुए है। यानी वह बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है।हरियाणा की सभी90 सीटों के रुझान में भाजपा 43 पर आगेहै। 21 तारीख को महाराष्ट्र में 61.24% और हरियाणा में 66.47% वोट पड़े थे। छह एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को दोबारा बहुमत मिलने का अनुमान है। हालांकि, विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। हरियाणा में भाजपा ने सभी सीटों पर, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र में एग्जिट पोल सही साबित हुए तो 47 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। तब कांग्रेस पूरे पांच साल (1967 से 1972) सरकार चलाने के बाद दोबारा सत्ता में आई थी।

अपडेट्स…

  • 10:10 AM- हरियाणा की आदमपुर सीट से कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई टिक-टॉक गर्ल सोनाली फौगाट से आगे हुए।
  • 10:00 AM- हरियाणा की ऐलानाबाद से अभय चौटाला पीछे चल रहे हैं।
  • 9:55 AM- हरियाणा की आदमपुर सीट से टिक-टॉक गर्ल और भाजपा उम्मीदवार सोनाली फौगाट आगे चल रही हैं।
  • 9:45 AM- महाराष्ट्र में मुंबई की वर्ली सीट से शिवसेना के आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं।
  • 9:40 AM- महाराष्ट्र की पर्ली सीट से कांग्रेस के धनंजय मुंडे भाजपा की पंकजा मुंडे से आगे चल रहे हैं।
  • 9:35 AM- नागपुर दक्षिण-पश्चिम से देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं।
  • 9:30 AM- शिरडी से भाजपा के राधामोहन विखे पाटिल आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र का एग्जिट पोल

भाजपा+कांग्रेस+अन्य
इंडिया टुडे-एक्सिस166-19472-9022-34
एबीपी-सी वोटर2046915
न्यूज 18- आईपीएसओएस243414
टाइम्स नाउ2304810
टीवी 9- भारत वर्ष1977516

तीन हॉट सीटें

वर्ली:शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य चुनाव लड़ रहेहैं। 53 साल में पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य चुनावी मैदान में उतरा है। आदित्य का मुकाबला राकांपा के सुरेश माने से है।

नागपुर दक्षिण-पश्चिम: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के आशीष देशमुख से है।

परली: भाजपा की पंकजा मुंडे चुनाव लड़ रही हैं। पंकजा का मुकाबला अपने चचेरे भाई और राकांपा के धनंजय मुंडे से है। पिछली बार यहां पंकजा ने 14 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।

हरियाणा का एग्जिट पोल

भाजपाकांग्रेसअन्य
एबीपी-सी वोटर72810
टाइम्स नाउ71118
न्यूज एक्स75-809-121-3
न्यूज 18- आईपीएसओएस75105
टीवी 9- भारत वर्ष472320

हॉट सीटें

करनाल:सीएम मनोहर लाल खट्टर मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के त्रिलोचन सिंह से है।

कैथल:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरेजवाला चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के लीलीराम से है।

उचाना कलां:राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता भाजपाके टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला जजपा नेता दुष्यंत चौटाला से है।

गढ़ी-किलोई-सांपला:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश नांदल से है।

53 सीटों के उपचुनाव पर भी नजर
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 11, गुजरात की 6, बिहार और केरल में 5-5, पंजाब और असम की 4-4, सिक्किम की 3, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु की 2-2, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा और तेलंगाना की 1-1 सीट शामिल है। महाराष्ट्र की सातारा और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट के नतीजे भी आज ही आने हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!