‘मस्जिद’ की ओर तीर चलाने वाले वीडियो पर माधवी लता बोलीं, ओवैसी भड़काऊ भाषण देने में माहिर।

माधवी लता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो रामनवमी का है। हम राम बाण से हमारे अराध्य भगवान राम की पूजा करते हैं। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इसमें मस्जिद कहां से आ गई।

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लता कथित रूप से हैदराबाद की एक मस्जिद की ओर बाण चलाने का एक्शन कर रही हैं। वायरल वीडियो रामनवमी जुलूस का है। अब इस वीडियो पर माधवी लता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वीडियो रामनवमी का है। हम राम बाण से हमारे अराध्य भगवान राम की पूजा करते हैं। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। इसमें मस्जिद कहां से आ गई। असदुद्दीन ओवैसी भड़काऊ भाषण देने में माहिर हैं वे अब भड़काऊ वीडियो बना रहे हैं। पीएम मोदी, हिंदू मुस्लिम, सिख और ईसाइयों के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

बोगस वोटों पर साधा निशाना
ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि हैदराबाद में 5.5 लाख फर्जी वोट हैं। अब तक जीएचएमसी सो रही थी क्या? क्या वे बिरयानी खा रहे थे? अब जीएचएमसी कह रही है कि उन्होंने इसे हटा दिया है। अगर बोगस वोटों को आसानी से हटाया जा सकता था तो अब तक क्यों नहीं हटाया गया? हम जांच करेंगे कि क्या उन्होंने वास्तव में जीएचएमसी ने इसे हटा दिया है। हमारे पास हर वोट की जानकारी है

बोगस वोटों को ईसीआई के निर्देशों पर हटाया गया
हैदराबाद के जिला चुनाव अधिकारी ने कल एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जनवरी 2023 से हैदराबाद जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 47,141 मृत मतदाता हैं, 4,39,801 स्थानांतरित मतदाता और 54,259 डुप्लिकेट मतदाता हैं। कुल 5,41,201 मतदाताओं को ईसीआई के निर्देशों का पालन करते हुए मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!