मुख्यमंत्री योगी बोले- देश में हो रहा बदलाव दुनिया के लिए बना कौतूहल और आश्चर्य का विषय।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले 4 साल से फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है. यह बदलते और नए भारत की तस्वीर को दर्शाता है. अब हमें विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और ग्लोबल लीडर के रूप में आगे बढ़ने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करनी है, ताकि तीसरी बार फिर मोदी सरकार को देश का नेतृत्व सौंपकर अपना कर्तव्य निभा सकें.

सीएम योगी ने कहा कि देश में हो रहा बदलाव दुनिया के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय बन गया है. उन्होंने ये बातें शुक्रवार को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के गजरौला में आयोजित जनसभा में कही. इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी के रूप में विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसी का नतीजा है कि आज देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण सभी को प्राप्त हो रहा है. इतना ही नहीं, दुनिया में 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान और गौरव बढ़ा है. वर्तमान में देश में जो परिवर्तन हो रहा है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह परिवर्तन दुनिया के लिए कौतुहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है. सीएम योगी ने कहा कि यह सब जनता जर्नादन के लोकतांत्रिक मूल्यों के इस्तेमाल से संभव हो पाया है. ऐसे में एक बार फिर आपको अपने वोट के जरिये देश को सशक्त और मजबूत सरकार देनी है. यह सब सिर्फ मोदी सरकार दे सकती है. देश में चारों ओर मोदी सरकार की गूंज सुनाई दे रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!