अब तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान; UP में सपा ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।

जेपी नड्डा ने मतदाताओं से की अपील

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा, ‘आज लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान है। मेरा सबसे निवेदन है कि सभी लोग बढ़-चढ़ कर इस महा उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और सब लोग चुनाव में मतदान में आवश्य भाग लें… भ्रष्टाचार के खिलाफ, परिवारवाद के खिलाफ और तुष्टिकरण के खिलाफ आपका वोट होने वाला है…हम सब लोग सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, इस बात को मजबूती प्रदान करेंगे।’

सपा उम्मीदवार ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। सपा उम्मीदवार हरेंद्र मलिक ने चुनाव आयोग में भी इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि कुतबी गांव में मतदाताओं को पीटा गया। सपा उम्मीदवार ने केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। 

कूचबिहार में मतदान ड्यूटी में तैनात जवान की मौत

बंगाल के कूचबिहार से मतदान ड्यूटी पर तैनात सीएपीएफ कर्मी की मौत की खबर आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृत जवान की पहचान निलेस कुमार नीलू (42) के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि वे कूचबिहार के बेलतला इलाके के एक स्कूल में मतदान ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके साथ तुरंत उन्हें माथाभांगा उप-जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अरुणाचल सीएम बोले- भाजपा राज्य में इतिहास रचने जा रही है

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, ‘आज लोकतंत्र का महापर्व है और लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस साल मतदाताओं की संख्या 2019 में मतदाताओं की संख्या से अधिक हो जाएगी। भाजपा राज्य में इतिहास रचने जा रही है। हम दोनों लोकसभा सीटें भी जीतेंगे। पिछले चुनाव में बीजेपी को 41 सीटें मिली थीं और हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी को 60 में से 60 सीटें मिलेंगी।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!