पहले चरण की वोटिंग को लेकर अमित शाह ने कहा- मजबूत और निर्णायक सरकार चुनें

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुरु हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। मतदाताओं का एक वोट सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति रखता है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि ऐसी सरकार को चुनने का निर्णय लें जो देश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से मुक्ति दिलाने का दृढ़ संकल्प लेकर बैठी है। अमित शाह ने कहा कि ये वोट सिर्फ किसी लोकसभा या उम्मीदवार के भाग्य को तय नहीं करेगा बल्कि ये देश के उज्जवल भविष्य को भी आकार देने में अहम रोल अदा करेगा। ये एक  बेहद अहम दिन है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा मेरी अपील एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनने की है, जिसने अपने वादों को पूरा करते हुए देश को भ्रष्टाचार,परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त करने का दृढ़ संकल्प दिखाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से ऐसी सरकार चुनने की अपील की जिसने न केवल विकास को गति दी है बल्कि सीमाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की हो, हर गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य, आवास, बिजली और गैस सुविधाएं पहुंचायी हो और भारत की संस्कृति और सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित, प्रचारित और पोषित किया हो।

उन्होंने कहा, मैं इस चरण में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं क्योंकि आपके हर वोट में एक सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की ताकत है। एक अन्य पोस्ट में शाह ने पहली बार के मतदाताओं से बड़ी संख्या में आगे आने और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा, अपने वोट की शक्ति से एक ऐसी सरकार चुनें जो आपको विश्व स्तरीय शिक्षा और बेहतर भविष्य बनाने के अवसर प्रदान करेगी। साथ ही अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करें। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में 16.63 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!