सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस से किया किनारा: बड़ा झटका

चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि अब वह किसी भी पार्टी की सदस्य नहीं हैं। साथ ही कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं की वजह से ही उनके पति सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मतभेद पैदा हुए हैं। पार्टी के ये नेता नहीं चाहते कि सिद्धू और अमरिंदर साथ काम करें। 

नवजोत कौर इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने पहले अमृतसर से टिकट पाने की कोशिश की थी और बाद में चंडीगढ़ से टिकट मांगा। मगर, पार्टी ने चंडीगढ़ से पवन कुमार बंसल को टिकट दे दिया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को अलविदा कह चुकी हैं। अब वह किसी भी राजनीतिक पार्टी में नहीं हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य अब समाज सेवा करना है।
 
नवजोत ने अपने पति सिद्धू और मुख्यमंत्री के बीच मतभेदों को लेकर पहली बार सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी की। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि अंदरूनी गुटबाजी के चलते पार्टी के ही कुछ नेताओं ने सिद्धू के खिलाफ माहौल बनाया। यहां तक कि मुख्यमंत्री अमरिंदर के समक्ष भी सिद्धू की नकरात्मक छवि पेश की गई। मगर, इस बारे में खुद मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए।

नवजोत कौर ने कहा कि मंत्री पद छोड़ने के बाद से उनके पति सिद्धू पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं। मीडिया की सुर्खियों में रहना सिद्धू की आदत में शुमार नहीं है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सिद्धू के चुनाव प्रचार नहीं करने के सवाल पर नवजोत ने कहा कि इसका जवाब वह खुद ही दे सकते हैं। 

नई पार्टी बनाने का इरादा नहीं
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू के भविष्य में नई पार्टी बनाने के सवाल पर नवजोत कौर ने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। फिलहाल वह अपने विधानसभा क्षेत्र पर ध्यान रहे हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!