दुबई के बाद ईरान में बिगड़ा मौसम, दिल्ली समेत इन. इलाकों में अगले चार दिन बारिश का अनुमान।

मौसम विभाग के मुताबिक, ईरान और अफगानिस्तान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर गुरुवार से दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश पर भी पड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरीके से परिस्थितियां बन रही हैं, उससे दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

अगले चार दिनों तक उत्तर भारत समेत पश्चिमी उत्तर भारत के हिस्से में मौसम तेजी से बदलने वाला है। दरअसल ईरान और अफगानिस्तान के कई हिस्सों में बीती रात से ऐसी चक्रवाती हवाएं चलनी शुरू हुई हैं, जिसका असर उत्तर भारत के एक हिस्से पर पड़ने वाला है। ईरान और अफगानिस्तान में बदले मौसम से अपने देश में पड़ने वाले असर पर मौसम विभाग ने बारीक नजर बनाई हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से लेकर सोमवार तक दिल्ली और एनसीआर समेत कई राज्यों में हल्की-फुल्की बारिश से लेकर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। जबकि पहाड़ी हिस्सों पर बर्फबारी का भी अनुमान है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं मौसम के बदले हुए मिजाज के चलते मतदान वाले दिन कुछ राहत का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार फिर से उत्तर भारत में मौसम करवट बदलने वाला है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव कहते हैं कि बीती रात से ईरान और उसके आसपास के इलाकों समेत अफगानिस्तान के कई हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनना शुरू हुआ है। इसके चलते चक्रवाती हवाओं का असर तेजी से पाकिस्तान होते हुए पश्चिमी उत्तर भारत पर पड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से लेकर सोमवार तक इसका असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड पर पड़ने वाला है। इसमें गुरुवार और शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के भी हालात बने हैं। जबकि चार दिनों तक उत्तर भारत के तकरीबन सभी राज्यों में मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक ईरान और अफगानिस्तान पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर गुरुवार से दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश पर भी पड़ने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरीके से परिस्थितियां बन रही हैं, उससे दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बदल सकता है। जबकि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से में भी मौसम की यही स्थिति बनी रहने वाली है। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव के मुताबिक अगले चार दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने वाली हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!