भारत में टेस्‍ला की होने वाली है एंट्री, दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्‍ट्रिक कार कंपनी।

नई दिल्‍ली

भारत में टेस्‍ला की एंट्री होने वाली है। टेस्‍ला दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्‍ट्रिक कार कंपनी है। टेस्‍ला के प्रमुख एलन मस्‍क जल्‍द ही भारत आने वाले हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह भारत में अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने का खाका पेश कर सकते हैं। अभी भारत में जितनी भी इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं, उनमें 70.5 फीसदी टाटा मोटर्स बनाती है। दूसरा नंबर (12.76%) एमजी मोटर्स का है। इसके प्रमोटर चीनी हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा 5.73 फीसदी की हिस्‍सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर आती है। अन्‍य खिलाड़‍ियों में हुंडई, बीवाईडी और अन्‍य शामिल हैं। यह तय है कि टेस्‍ला की एंट्री से भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार की तस्‍वीर बदलेगी। आइए, यहां समझते हैं कैसे।

दिग्‍गज अमेरिकी कंपनी टेस्‍ला महंगी कारों की बिक्री के लिए जानी जाती है। ऐसी रिपोर्टें हैं कि टेस्‍ला की कारें 60 से 70 लाख रुपये की हो सकती हैं। अगर कंपनी ने भारत की नई ईवी पॉलिसी की शर्तों को पूरा किया तो उसकी कारें 26 लाख रुपये से 45 लाख रुपये की पड़ेंगी। यानी टेस्‍ला महंगी कारों के सेगमेंट में हलचल पैदा करेगी।

पिछले कुछ सालों में भारत में अमीरों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में टेस्‍ला इस सेगमेंट को लुभा सकती है। भारतीय बाजार बहुत बड़ा है। एलन मस्‍क उसकी इस क्षमता को समझते हैं। ऐसे में टेस्‍ला के आने से प्रीमियम कार मार्केट सेगमेंट पर फर्क पड़ना तय है। हालांकि, जहां तक मिड प्राइस सेगमेंट का सवाल है तो टेस्‍ला के आने से बहुत फर्क पड़ने के आसार नहीं हैं।

भारत का ईवी मार्केट

कंपनी हिस्सेदारी (%)
टाटा मोटर्स 70.5
एमजी मोटर्स 12.76
महिंद्रा 5.73
हुंडई 2.75
बीवाईडी 2.44
अन्य 5.82
2030 तक दुन‍िया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार
भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट अभी भी बहुत परिपक्‍व नहीं है। चार्जिंग इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, सरकार बहुत तेजी के साथ इस चुनौती को पूरा करने में लगी हुई है। भारतीय ईवी कार बाजार में टेस्‍ला की मुख्‍य प्रतिद्वंद्वी टाटा मोटर्स रहने वाली है। ईवी बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। इससे टेस्ला के लिए खतरा पैदा हुआ है। चीनी मैन्‍यूफैक्‍चरर्स ने सबसे अधिक किफायती कीमतों में ईवी कार बनाकर चुनौती पेश की है।

भारतीय ईवी बाजार तेजी से बढ़ रहा है। 2030 तक यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनने की उम्मीद है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, सरकारी प्रोत्साहन, वायु प्रदूषण पर चिंता और बुनियादी ढांचे में सुधार जैसे कारकों ने ईवी मैन्‍यूफैक्‍चरिंग को प्रोत्‍साहित किया है।

टाटा मोटर्स भारत में सबसे बड़ी ईवी निर्माता है। यह Nexon EV, Tigor EV और Tiago EV सहित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की सीरीज मुहैया कराती है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत में eVerito और Treo Zor जैसे मॉडलों की बिक्री करती है। टेस्‍ला प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की पेशकश करती है। इसमें मॉडल एस, मॉडल 3, मॉडल X और मॉडल Y शामिल हैं। यह सोलर पैनल और ऊर्जा भंडारण उत्पादों की भी पेशकश करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!