राहुल गांधी को भविष्य में समुद्र पार किसी स्थान से चुनाव लड़ना पड़ सकता: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि भविष्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समुद्र पार कर किसी अन्य जगह से चुनाव लड़ना पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें देश में सुरक्षित सीट नहीं मिलेगी।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार समाप्त होने के बाद यहां संवाददाताओं से बातचीत में यादव ने कहा कि गांधी पिछली बार उत्तर भारत में अपनी सीट अमेठी नहीं बचा सके थे।

यादव ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘वह हमारे धर्म का अपमान करते थे, युवा शक्ति और महिलाओं का अपमान करते थे। वह उत्तर प्रदेश से चुनाव हारने के बाद भाग गए और दक्षिणी राज्य पहुंच गए…भविष्य में उन्हें समुद्र पार करना पड़ सकता है और कहीं और से चुनाव लड़ना पड़ सकता है।’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने नक्सलवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार और गरीबी से सफलतापूर्वक निपटा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सनातन धर्म के लिए सबसे अच्छा वक्त है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया बल्कि अबू धाबी में एक मंदिर का उद्घाटन भी किया।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा इसबार छिंदवाड़ा समेत मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट जीतने जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा राज्य की एकमात्र सीट थी जिसपर कांग्रेस विजयी हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!