इंदौर:मलेरिया इंस्पेक्टर को रिश्वत मामले में हुआ 4 साल का सश्रम कारावास

इंदौर। मंगलवार को विशेष जज यतीन्द्र कुमार गुरू की कोर्ट ने इंदौर के मलेरिया इंस्पेक्टर को रिश्वत मामले में दोषी पाते हुए 4 साल के सश्रम कारावास व 15 हजार रुपये अर्थदंड की सज़ा सुनाई है।

आरोपी का नाम रामप्रसाद गोलानी है जो जूनियर मलेरिया इंसपेक्टर, जिला मलेरिया कार्यालय पालिका प्लाजा , एमटीएच कम्पाउण्ड इंदौर में पदस्थ था।

गत एक जुलाई 2016 को आवेदिका मेघा पिता गोपाल मेहता निवासी धार ने इंदौर लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उनकी माताजी मनोरमा दीक्षित 31 अक्टूबर 14 को मलेरिया निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुई थी। उनका पेशन प्रकरण तैयार करने एवं समयमान वेतनमान , ग्रेज्यूटी व जमा अर्जित अवकाश की राशि को आहरित करने के लिये आरोपी रामप्रसाद द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी ।

आवेदिका ने इस रिश्वत की मांग की बातचीत को अपने मोबाईल की मेमोरी कार्ड में टेप कर ली थी और लोकायुक्त में शिकायत कर दी। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकडा।

रिश्वत राशि आरोपी के पेंट से जप्त हुई थी। कोर्ट ने आज आरोपी को दोषी पाकर 04 वर्ष सश्रम कारावास तथा 15 हजार रू0 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । प्रकरण में लोकायुक्त संगठन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक जी0पी0 घाटिया द्वारा की गई ।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!