फिरोजाबाद और देवरिया से BJP के प्रत्याशी घोषित, दोनों सांसदों के कटे टिकट, जानिए किनको मिला मौका।

उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद और देवरिया लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. दोनों सीटों पर वर्तमान सांसदों के टिकट काटे गए हैं. बता दें कि भाजपा ने आज को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की 12वीं लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में यूपी की दो लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.

भाजपा ने फिरोजाबाद और देवरिया सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह तो देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट मिला है. बीजेपी ने दोनों ही सीटों पर अपने मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है. देवरिया सीट से मौजूदा सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया, जबकि फिरोजाबाद से चद्रसेन जादौन को भी टिकट नहीं मिला है.

देवरिया सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि के पिता लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी भी इस लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. देवरिया सीट पर शशांक मणि त्रिपाठी का मुकाबला इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह से होगा. वहीं फिरोजाबाद से बीजेपी के ठाकुर विश्वदीप सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव से होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!