टॉप 10 अमीरों ने गंवा दिए 28 अरब डॉलर सोमवार को एक झटके में

ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ने से सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे दुनिया के टॉप 10 अमीरों की नेटवर्थ में करीब 28 अरब डॉलर यानी 23,39,97,82,00,000 रुपये की गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सोमवार दुनिया के टॉप 15 अमीरों में से केवल दो की नेटवर्थ में इजाफा हुआ। इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ में 2.91 अरब डॉलर की तेजी आई और यह 218 अरब डॉलर पहुंच गई। दुनिया के 15वें नंबर के रईस स्पेना के एमेंशियो ओर्टेगा की नेटवर्थ 1.08 अरब डॉलर उछली। सबसे ज्यादा नुकसान एलन मस्क को हुआ। सोमवार की उनकी नेटवर्थ में 6.84 अरब डॉलर की गिरावट आई।

अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 3.11 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 205 अरब डॉलर रह गई। मस्क 178 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ 4.08 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 178 अरब डॉलर रह गई। बिल गेट्स की नेटवर्थ में सोमवार को 1.65 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। स्टीव बालमर की नेटवर्थ में 2.69 अरब डॉलर, लैरी पेज की 2.43 अरब डॉलर, वॉरेन बफे की 132 अरब डॉलर और सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ में 2.30 अरब डॉलर की गिरावट आई।

अंबानी-अडानी का हाल

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 80.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। वह 112 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में सोमवार को 2.36 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 99.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.2 अरब डॉलर की तेजी आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!