अखिलेश यादव बोले- हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ग के लोग भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं. उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव का माहौल अलग है. पहले चरण के चुनाव से ही हवा इंडिया गठबंधन के पक्ष में है. पश्चिमी यूपी में चल रही हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण बचाने का चुनाव है. भाजपा के लोग और उनके कई सांसद देश में लोकसभा चुनाव जीतकर संविधान बदलने की बात कह रहे हैं. बाबा साहब आंबेडकर ने जो संविधान बनाया है, भाजपा उसी को खत्म करना चाहती है. अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव देश के नौजवानों और किसानों के भविष्य से जुड़ा हुआ है.उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी को धोखा दिया है. जिसके कारण पूरे देश में इनके खिलाफ नाराजगी है. इस पार्टी के नेता पहले जुमलेबाजी करते थे, लेकिन, अब वो गारंटी लेकर आए हैं. भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों को एमएसपी का कानूनी अधिकार देने का वादा पूरा नहीं किया. किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!