करीबी नेता ने छोड़ा साथ, शिंदे सेना में हुए शामिल ,उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका!

मुंबई

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। आम चुनाव से कुछ दिन पहले जलगांव (Jalgaon News) के 400 नेता और कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए।
जलगांव (Jalgaon News) में शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारियों समेत 400 कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। सभी ने बीती रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा। इस दौरान मंत्री गुलाबराव पाटील, बुलढाणा के विधायक प्रतापराव जाधव, एरंडोल के विधायक चिमनराव पाटिला उपस्थित थे।

बताया जा रहा है कि जलगांव जिले के अमलनेर और चोपड़ा क्षेत्र के उद्धव ठाकरे गुट और शरद पवार की एनसीपी के लगभग 400 कार्यकर्ता और प्रमुख पदाधिकारी देर रात मुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुए। ये सभी नेता व कार्यकर्ता करीब 60 से 70 गाड़ियों में सवार होकर बुलढाणा के बुलढाणा रेजीडेंसी क्लब पहुंचे थे।

किन-किन नेताओं ने बदला पाला?

जलगांव जिले के एरंडोल विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट के पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हुए है। इसमें शरद पवार गुट के पूर्व तालुका अध्यक्ष मनोज पाटिल, पूर्व शहर अध्यक्ष बबलू चौधरी, अमोल तंबोली, भानुदास वारके, आरिफ मिस्त्री, उद्धव गुट के बाला कलवंत, दिलीप चौधरी, अनिल भोई, विलास भोई, नरेश सोनावणे आदि नेता शामिल है।

इस दौरान जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल, बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र के महायुति के उम्मीदवार प्रतापराव जाधव, विधायक संजय गायकवाड, विधायक चिमनराव पाटिल, जिला प्रमुख वासुदेव पाटिल और शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
चुनाव से ठीक पहले जलगांव जिले से इतनी बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं का साथ छोड़कर जाना उद्धव ठाकरे खेमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!