तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई।

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था. अब कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है.

Arvind Kejriwal In Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है. उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद आज (15 अप्रैल) तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद कोर्ट ने दो दफे ईडी रिमांड पर भेजा. इसके बाद उन्हें एक अप्रैल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तब से केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.

भगवंत मान ने क्या कहा?

आज ही उनसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल को हार्ड कोर अपराधी की तरह जेल में रखा गया है. आतंकियों को जो सुविधाएं दी जाती है जेल में, वो भी सीएम को नहीं मिल रहा है.

भगवंत मान ने कहा, ‘‘मैं उन्हें देखकर भावुक हो गया. उनके साथ एक कट्टर अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है. उनकी गलती क्या है? क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाए?’’

आप नेता मान ने कहा कि वह केजरीवाल से आधे घंटे के लिए मिले लेकिन उनके बीच एक कांच की दीवार थी, और दोनों नेताओं के बीच फोन कॉल के जरिये बातचीत हुई.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आज अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर 24 अप्रैल तक ईडी से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में की जाएगी.

सीएम केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी है. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को राहत देने से इनकार कर दिया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!