मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जान फूंकी, टूरिज्म और हेरिटेज को भी एमपी में बढ़ावा मिला।

भोपाल:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने दिल्ली में संकल्प पत्र जारी किया। मेनिफेस्टो के जरिए 2047 तक के विकसित भारत के विजन को बताने के लिए भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

जिसे पार्टी ने संकल्प पत्र नाम दिया, आज मप्र भाजपा ने इसे भोपाल में लॉन्च किया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जहाँ संकल्प पत्र को मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी वाला संकल्प पत्र बताया वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ये संकल्प पत्र बीजेपी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।

प्रदेश मुख्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र लॉन्च किया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा की तरह इस बार भी जनता से सुझाव लेकर इस संकल्प पत्र को जारी किया है, संकल्प पत्र को 2047 के विकसित भारत के लिहाज से बनाया गया है, उन्होंने बताया कि हमने नमो एप और सुझाव पेटियां से मिले सुझावों के आधार पर बनाया है।

MP में 1100 जगहों पर लगाई सुझाव पेटियां मिले 26 हजार सुझाव

वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा ने एमपी में 1100 जगहों पर सुझाव पेटियां लगाई थी जिसमें 26 हजार सुझाव मिले थे और मध्य प्रदेश से मिले महत्वपूर्ण सुझाव भी संकल्प पत्र में जोड़े गए हैं, उन्होंने कहा कि ये 5 साल की मोदी की गारंटी का संकल्प पत्र है उन्होंने कहा कि पूरा संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के विकास के लिए समर्पित है ये भाजपा के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित संकल्प पत्र है।

पीएम मोदी ने 10 साल में सरकार के जरिए देश का विश्वास जीता है : सीएम यादव

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आमतौर पर पार्टियाँ चुनाव पार्टी घोषणा पत्र जारी करती हैं लेकिन मोदी जी ने संकल्प पत्र नाम दिया, क्योंकि ये मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी का संकल्प पत्र है, पीएम मोदी ने 10 साल में सरकार के जरिए देश का विश्वास जीता है उसका संकल्प पत्र है, उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जो काम एमपी सरकार को मिले हैं वे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के समय काफी हद तक काम हुए हैं, अब हम भी उन कामों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के टूरिज्म की खूब संभावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जान फूंकी, टूरिज्म और हेरिटेज को भी एमपी में बढ़ावा मिला, बाबा महाकाल के महालोक के बाद धार्मिक पर्यटन में भी एमपी ने छलांग लगाई है, डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के टूरिज्म की खूब संभावना है संकल्प पत्र में हमने टूरिज्म को बढ़ाने का संकल्प लिया है ।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!