वैक्सिंग के बाद रूखे हो जाते हैं हाथ-पैर तो इन चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगी ड्राईनेस से राहत।

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों की त्वचा में भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। महिलाएं इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखती हैं, लेकिन फिर भी कुछ न कुछ परेशानी सामने आती रहती है। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अपने शरीर से अनचाहे बालों को हटाती हैं। इसके लिए वैसे तो कई तरह की हेयर रिमूवल क्रीम बाजार में मिल जाती है, लेकिन महिलाओं को अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग सबसे सही विकल्प लगता है।

वैक्सिंग द्वारा बाल हटाने में काफी दर्द होता है, लेकिन इससे आपकी त्वचा के अनचाहे बाल पूरी तरह से साफ हो जाते हैं। कई बार ये देखा जाता है कि वैक्सिंग के बाद त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में आप कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इस रूखेपन से राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा भी मुलायम हो जाएगी।

घी

त्वचा पर घी लगाने से स्किन की काफी परेशानी कम हो जाती हैं। अगर वैक्सिंग के बाद आपकी त्वचा में जलन हो रही है, और त्वचा रूखी हो गई है, तो भी आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको तत्काल राहत मिलेगी।

एलोवेरा

एलोवेरा में मौजूद तत्व त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ऐसे में वैक्सिंग के बाद आप अपनी त्वचा पर एलोवेरा लगा सकते हैं। इससे त्वचा काफी मुलायम हो जाती है।

गुलाब जल और ग्लिसरीन

इन दोनों चीजों को मिलाकर अगर आप त्वचा पर लगाएंगे, तो आपको स्किन के रूखेपन से राहत मिलेगी। ये त्वचा की कई अन्य परेशानियों को भी कम करने में मदद करता है।

मलाई

अगर आपके फ्रिज में मलाई रखी है, तो त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं। मलाई के इस्तेमाल से आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट हो जाती है और आप बार-बार रूखेपन से परेशान नहीं होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!