संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी तथा कलेक्टर लोकेश जाटव ने ग्रामीण हाट मेले का शुभारंभ किया

दिव्यांगजनों द्वारा दीपावली के लिये निर्मित सजावटी तथा पूजन सामग्रियों का विक्रय हुआ शुरू

इंदौर :
इंदौर जिले के दिव्यांगों ने इस वर्ष विशेष पहल कर दीपावली के लिये सजावटी तथा पूजन सामग्रियों का निर्माण किया है। इन सामग्रियों का विक्रय शुरू हो गया है। ग्रामीण हाट बाजार में 24 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी तथा कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना भी विशेष रूप से मौजूद थी।
संभागायुक्त श्री त्रिपाठी तथा कलेक्टर श्री जाटव ने मेले का शुभारंभ दीप पृज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर दिव्यांग जनों द्वारा निर्मित सामग्री को देखा। उन्होंने संचालकों से चर्चा की तथा उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने दिव्यांग जनों द्वारा निर्मित सामग्री क्रय भी की। इस अवसर पर श्री त्रिपाठी तथा श्री जाटव ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस बार की दीपावली पर अपने घरों में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्रियों का उपयोग करें। दिव्यांगजनों के संग दीपावली मनाये। दीपावली पर उनके द्वारा निर्मित सजावटी सामान से घर को सजाएं।
यह मेला जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना की विशेष पहल पर आयोजित किया जा रहा है। श्रीमती मीना ने बताया कि इस मेले में 19 स्टॉल दिव्यांग जनों द्वारा लगाये गये है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाई गई कलाकृतिया भी प्रदर्शित की जा रही है। कलाकृतियों का विक्रय भी किया जा रहा है। इसमें पूजा के लिये महिलाओं द्वारा निर्मित विशेष झाडू विशेष आकर्षण का केन्द्र है।
दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्री 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन 4 से 7 बजे तक खरीदी जा सकती है। ज़िले में दिव्यांगजनो के लिए कार्यरत संस्थाओ के बच्चों द्वारा, स्वयंसहायता समूहों द्वारा निर्मित दीये , सजावटी सामग्री की ग्रामीण हाट बाजार ढक्क्नवाला कुआँ के पास इंदौर में प्रदर्शनी /सह-बिक्री हेतु उपलब्ध है। आम जनता विशेषजनों के द्वारा बनाई गई सामग्री क्रय भी कर सकेंगे, दीपोत्सव में ज़िले की गोशालाओं के द्वारा तैयार किये गए कंडे इत्यादि भी खरीद सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्री को क्रय करके उनका आत्मबल तथा हौसला बढ़ाएं और उन्हें प्रोत्साहित करें। यह आयोजन ज़िला प्रशासन, ज़िला पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किया जा रहा है

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!