मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और के. कविता की पेशी आज

नई दिल्ली . कथित आबकारी घोटाला मामले में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और BRS नेता के. कविता की पेशी होगी.

आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े केस में सुनवाई होनी है. पहली सुनवाई हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर होगी जिसमें हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड को सही बताया था. वहीं, दूसरी सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी जहां केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने पर फैसला होगा. सुनवाई के दौरान केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश किया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो रही है. वहीं, कविता को CBI रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर भी सोमवार को ही सुनवाई होगी. सिसोदिया के नियमित जमानत आवेदन पर स्पेशल जज की अदालत सुनवाई करेगी.

तिहाड़ में मिलेंगे केजरीवाल और पंजाब के सीएम

वहीं कई दिनों की पड़ताल और मीटिंग के बाद तिहाड़ जेल में केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की मीटिंग फाइनल हो गई है. तिहाड़ जेल में आज दोपहर 12 बजे भगवंत मान केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. इससे पहले केजरीवाल और भगवंत मान की मुलाकात को लेकर शुक्रवार को पंजाब पुलिस के एडीजी और तिहाड़ जेल के अधिकारियों के बीच करीब 3 घंटे तक मीटिंग हुई जिसमें CM के प्रोटोकॉल,  सुरक्षा और जेल मैनुअल को लेकर चर्चा की गई . भगवंत मान और केजरीवाल की इस मीटिंग के लेकर तिहाड़ जेल में सुरक्षा के खास इंतज़ाम किए गए हैं.

वहीं, शराब घोटाले में दूसरे आरोपी मनीष सिसोदिया की जमानत पर भी आज सुनवाई होनी है. मनीष सिसोदिया की राउज एवेन्यू कोर्ट में ये दूसरी याचिका है. इसके अलावा शराब घोटाले में दिल्ली सरकार और साउथ की लिकर लॉबी के बीच की कड़ी के कविता की CBI रिमांड पर भी आज सुनावई होगी. आज CBI की टीम के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी क्योंकि अभी तक कई ऐसे सवाल है जिनके जवाब CBI की टीम को के. कविता से नहीं मिले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!