आज मणिपुर में दहाड़ंगे अमित शाह, उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे प्रचार

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में आज मणिपुर में प्रचार करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मणिपुर के अलावा शाह त्रिपुरा और राजस्थान का भी दौरा करेंगे। गृहमंत्री शाह इंफाल में एक रैली को संबोधित करेंगे और मणिपुर के शिक्षा मंत्री थौनाओजम बसंत कुमार सिंह के समर्थन में वोट मांगेंगे। सिंह आगामी चुनाव में ‘इनर’ मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार भी हैं। इस सीट पर फिलहाल भाजपा नेता और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का कब्जा है।

‘इनर’ मणिपुर लोकसभा क्षेत्र में संघर्षग्रस्त इंफाल घाटी के 32 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बहुसंख्यक मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किए जाने के बाद तीन मई, 2023 को जातीय हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा भड़कने के बाद से अब तक 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 
भाजपा ने मणिपुर की अन्य लोकसभा सीट ‘आउटर’ मणिपुर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, हालांकि पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी नगा पीपुल्स फ्रंट (एनएसएफ) के उम्मीदवार को समर्थन दे रही है। इंफाल में रैली से पहले शाह सोमवार सुबह त्रिपुरा पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अगरतला के कुमारघाट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री सोमवार शाम को राजस्थान में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जयपुर में एक रोड-शो में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होगा और मतगणना चार जून को होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!