प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली के पहले मिल सकता है वेतन

भोपाल कमलनाथ सरकार 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दीपावली के पहले वेतन का तोहफा दे सकती है। इसके लिए वित्त विभाग में गुणा-भाग शुरू हो गया है। दो नवंबर की जगह 24 या 25 अक्टूबर को वेतन देने की फाइल भी तैयार हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को इस मामले में मुख्यमंत्री कमलनाथ अंतिम फैसला कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है यह फैसला

सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली को देखते हुए अक्टूबर का वेतन 24-25 अक्टूबर को देने का फैसला किया है। वहां के वित्त विभाग ने 18 अक्टूबर को इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

वित्त विभाग ने भी नवंबर की जगह अक्टूबर में ही वेतन देने की तैयारी शुरू कर दी

इस आदेश की जानकारी लगते ही प्रदेश के वित्त विभाग ने भी नवंबर की जगह अक्टूबर में ही वेतन देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर फाइल तैयार कर आगे बढ़ाई जा चुकी है।

सरकार को ब्‍याज का नुकसान होगा

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले वेतन देने से सरकार को ब्याज का नुकसान होगा पर कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री कमलनाथ फैसला कर सकते हैं। इसके पहले भी सरकार कई बार ऐसा कर चुकी है।

जनसंपर्क मंत्री और मुख्‍य सचिव को ज्ञापन भी दिया

उधर, मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती को ज्ञापन देकर छत्तीसगढ़ की तरह प्रदेश के कर्मचारियों को भी दीपावली के पहले वेतन-भत्ते का भुगतान करने का आदेश देने की मांग की है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!