सलमान के घर के बाहर चली गोलियां, पुलिस शूटरों का पता लगाने जांच रही सीसीटीवी फुटेज।

सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाने वालों का एक CCTV फुटेज सामने आ गया है। फुटेज में दो बाइक सवारों को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया है। वीडियो आज सुबह 4 से 5 बजे के बीच का बताया जा है। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में दो बाइक सवार स्पीड में जाते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि, इन बाइक सवारों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाने की जांच में ये CCTV फूटेज पुलिस के हाथ लगा है।

आज सुबह 5 बजे के करीब सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाये जाने की खबर ने फैंस और परिवार को हैरान कर दिया था। पुलिस के मुताबिक पांच राउंड फायर किया गया था। इस फायरिंग के निशान बिल्डिंग पर देखे जा सकते हैं। जिस वक़्त ये फायरिंग की गई उस समय सलमान खान अपने घर पर ही परिवार के साथ मौजूद थे। पुलिस की जांच में ये CCTV फूटेज हाथ लगा है जिसके बाद जांच तेज हो गई है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्राइम ब्रांच के ऑफिसर्स भी मामले में शामिल हो गये हैं।

सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी
सलमान खान को पहले कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस एक्टर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है। एक्टर को पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। यहां तक की उनकी फिल्मों के सेट पर भी पुलिस और कड़ीसुरक्षा का ख्याल रखा जाता है। आज हुई फायरिंग की जिम्मेदारी अभी किसी भी गैंगस्टर ने नहीं ली है। पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!