ये रिश्ता की’ एक्ट्रेस का स्ट्रगलिंग पर छलका दर्द -3 साल शहर न छोड़ने का साइन कराया कॉन्ट्रैक्ट ,एक शॉट के लिए कराया 12 घंटे इंतजार।

टीवी एक्ट्रेस निधि उत्तम ने कई सीरियल्स में काम किया है. लेकिन उन्हें असली पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में निभाए नंदिनी के किरदार की वजह से खूब जाना जाता है.

वैसे तो निधि उत्तम को पहला शो बहुत ही आसानी से मिल गया था. लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद उनका असली स्ट्रगल शुरू हुआ था. जब शूट के दौरान उन्हें 12-12 घंटे तक इंतजार करवाया गया था.

निधि ने एक्टिंग से पहले एनिमेशन सीखने के लिए मुंबई आई थीं. एक्ट्रेस ने बताया वो एक दिन अपनी आंटी की बेटी को ऑडिशन दिलाने गई थीं. लेकिन वहां कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें देखा और एक रोल ऑफर कर दिय था. पहले तो मैंने रोल को ठुकरा दिया लेकिन मेरी आंटी के कहने पर मैंने हां कह दी.

निधि ने बताया कि उन्होंने सीरियल मायका में कैमियो किया था. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उस छोटे से रोल के शूट के लिए 12 घंटे इंतजार कराया गया था. एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे शाम को 4 बजे शूट करना था जो सुबह के 4 बजे हुआ था.

लेकिन अगले दिन प्रोडक्शन से कॉल आया और मुझे कहा गया कि मैं और शूट के लिए लॉक हो गईं. मुझे शो में कंटीन्यू रखा जा रहा है. लेकिन मैंने उस शूट के बाद सोचा था कि अब मैं एक्टिंग नहीं करूंगी और अपनी पढ़ाई पर फोकस करुंगी.

निधि ने आगे बताया कि- कुछ समय बाद बालाजी की तरफ से मुझे कॉल आया. एकता कपूर ने मेरा सीन देखा था और उन्हें मैं पसंद आ गई थी. लेकिन मैंने शो के लिए मना कर दिया था. लेकिन वो प्रेशर देने लगे जिसकी वजह से मुझे उनके ऑफिस जाना पड़ा. जब मैं वहां गई देखा बहुत सारे एक्टर्स ऑडिशन देने आए हैं. उन्होंने मुझे एक कॉन्ट्रैक्ट दिया और उसे साइन करके शूटिंग शुरु करने के लिए कहा.

निधि न उस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में भी बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि उस कॉन्टैक्ट में बाकी टर्म एंड कंडीशन के अलावा ये भी लिखा था कि मैं 3 साल तक शहर से बाहर नहीं जा सकती थी. मुझे उस वक्त क्रिमिनल जैसा महसूस हो रहा था. इसलिए मैंने अपने पापा की एडवाइज ली.

एक्ट्रेस ने बताया कि एकता कपूर ने उन्हें कस्तूरी में लीड रोल के लिए फाइनल किया था. निधि ने कहा कि उस सीरियल के लिए उनका शूट करीब 34 घंटे चला था. इस शो के बाद वो कई सीरियल का हिस्सा रहीं.

हालांकि निधि की जिदंगी में ऐसा वक्त भी आया जब लंबे समय के लिए उनके पास काम नहीं था. उस वक्त उनको लग रहा था कि शायद अब उन्हें वापिस एनिमेशन में चले जाना चाहिए. एक्ट्रेस ने कहा कि- उस वक्त मैंने 100-150 ऑडिशन्स दिए थे और काम मांगा था.

निधि ने बताया कि उस दौरान ही उन्हें ये रिश्ता में नंदिनी का किरदार मिला था. एक्ट्रेस ने ये रिश्ता में विकलांग का किरदार निभाया था. निधि ने शो में करीब 12 साल तक काम किया है. इस शो में उन्हें बहुत प्यार मिला.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!