IPL 2024 की सबसे ‘अनलकी टीम’, किस्मत रूठी, खिलाड़ी भी लगातार हो रहे फ्लॉप।

आईपीएल 2024 में यह कहना गलत नहीं होगा कि आरसीबी खिताब की रेस से लगभग पूरी तरह बाहर हो गई है, क्योंकि वो इस वक्त प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है.

इन दिनों आईपीएल 2024 का रोमांच चरम पर है. फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने में लगे हैं. इस सीजन एक तरफ जहां कुछ टीमों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है तो वहीं कुछ नामी टीमें प्वाइंट टेबल में दम तोड़ती नजर आ रही हैं. इनमें आरसीबी की टीम भी है, जो पिछले 16 साल में एक भी खिताब नहीं जीत सकी. इस सीजन भी उसका हाल नहीं बदला. टीम शुरुआती 6 में से 5 मैच हारकर प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है.

RCB वही टीम है, जो इस सीजन सबसे अनलकी रही है, क्योंकि विराट कोहली सीजन के टॉप रन स्कोरर हैं, लेकिन टीम की हालत सबसे ज्यादा खराब है. टीम के स्टार प्लेयर बार-बार फ्लॉप हो रहे हैं. विराट कोहली और दिनेश कार्तिक को छोड़कर बाकी के बल्लेबाज शांत हैं.

RCB के यह खिलाड़ी लगातार हो रहे फ्लॉप
ग्लैन मैक्सवेल- 6 मैचों में सिर्फ 32 रन
रजत पाटीदार- 6 मैचों में 100 रन
फाफ डु प्लेसिस- 6 मैचों में 170 रन
कैमरून ग्रीन- 5 मैचों में 68 रन

IPL 2024 में RCB का प्रदर्शन एक नजर में
पहला मैच- CSK ने 6 विकेट से हराया
दूसरा मैच- PBKS के खिलाफ 4 विकेट से जीत
तीसरा मैच- KKR ने 7 विकेट से हराया
चौथा मैच- LSG ने 28 रनों से हरा दिया
पांचवा मैच- RR ने 6 विकेट से मात दी.
छठवां मैच- MI ने 7 विकेट से शिकस्त दी.

IPL 2024 में RCB का पूरा स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

बेंच- सुयश प्रभुदेसाई, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, राजन कुमार, कर्ण शर्मा, कैमरून ग्रीन, मयंक डागर, यश दयाल, हिमांशु शर्मा, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, अनुज रावत, मनोज भंडागे

सपोर्ट स्टाफ- एंडी फ्लावर, एडम ग्रिफिथ, मैलोलन रंगराजन, नील मैकेंजी

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!