कमलनाथ की मंत्री का छलका दर्द, बोलीं- अपनी ही सरकार में हमारी कोई नहीं सुन रहा

गुना. मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के कई मंत्री अफसरशाही और अपने काम नहीं होने का दर्द बयां कर चुके हैं. जबकि हालिया मामला प्रदेश की महिला एंव बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Woman and Child Development Minister Imarti Devi) से जुड़ा है. इन दिनों तबादला कराने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कांग्रेसी विधायक प्रभारी मंत्री इमरती देवी से गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. करीब 40 सेकंड के वीडियो को खुद कांग्रेस के कार्यकर्ता ने ही बनाया है और फिर उसे वायरल कर दिया गया.

विधायक जज्‍जी ने कही ये बात

दरअसल, महिला एंव बाल विकास मंत्री इमरती देवी दो दिवसीय दौरे पर जब गुना पहुंचीं तो ‘आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के दौरान उनसे मिलने पड़ौसी जिले से कांग्रेसी विधायक जजपाल सिंह जज्जी (MLA Jajpal Singh Jajji) भी पहुंचे. जबकि विधायक के साथ अशोकनगर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद थे.

भले ही हम मंत्री हैं लेकिन…

विधायक जजपाल सिंह ने मंत्री इमरती देवी से शिकायत करते हुए कहा कि एक छोटा सा ट्रांसफर कराने के लिए पिछले 6 महीने से भटक रहे हैं. अपनी ही सरकार में तबादले होना मुश्किल है कोई भी काम नहीं हो रहा. इस पर मंत्री इमरती देवी ने हवाला देते हुए कहा कि भले ही हम मंत्री हैं लेकिन हमारी भी कोई नहीं सुन रहा. बताया जा रहा है जजपाल सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शर्मा जोकि राजगढ़ जिले में बतौर CDPO के पद पर पदस्थ हैं उनका तबादला नरसिंहगढ़ कराने के लिए पहुंचे थे. इमरती देवी महिला बाल विकास मंत्री हैं और तबादला भी उन्हीं से संबंधित था इसलिए विधायक जज्जी ने गुना पहुंचकर उनसे शिकायत की.

बहरहाल, इस मामले में इमरती देवी ने कहा कि उन्होंने तो तबादला करवा दिया है, लेकिन मामला खुद मुख्यमंत्री के पास अटका हुआ है इसमें वो कोई मदद नहीं कर सकती हैं. इस मामले में जब अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी से चर्चा की गई तो वे साफ़ तौर पर मुकर गए. विधायक ने कहा की अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया हैं और उन्हें वे ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने गुना पहुंचे थे. वैसे मप्र की राजनीति में तबादलों को लेकर जारी उठापटक किसी से छिपी नहीं है. ऐसे में एक मंत्री का ये कहना, ‘उनकी नहीं चल रही’ कमलनाथ सरकार के लिए बेहद गंभीर मामला हो सकता है.
 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!