फ्रिज का ठंडा पानी गर्मियों में पीने के नुकसान।

अधिकतर लोग गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना ठंडा पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

ठंडा पानी पीना लोगों को पसंद होता है. लेकिन इसे पीने के बाद शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं

गर्मियों में लोगों को बेहद प्यास लगती है. खासकर तब जब इंसान धूप से घर में आता है. ऐसे में लोग आते से फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज का ठंडा पानी पीना सेहत पर खतरनाक असर डाल सकता है. अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए है.

आज हम आपको बताएंगे की ठंडा पानी पीने से शरीर को खतरनाक नुकसान हो सकते हैं. गर्मियों में ठंडा पानी पीने से तुरंत राहत मिलती है. लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

अगर आप रोजाना ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है और पेट फूलना, गैस संबंधित परेशानियां होने लगती है. ठंडा पानी पीने से गले में खराश और खांसी चलने लगती है. इसके अलावा जोड़ों में दर्द और अकड़न बनी रहती है.

ज्यादा ठंडा पानी पीने से खून संचार में बाधा आ सकती है और दिल से जुड़ी परेशानियां हो सकती है. ठंडा पानी शरीर को थका हुआ और कमजोरी महसूस करवाता है. खासकर ठंडा पानी तब नहीं पीना चाहिए, जब आप कसरत या पसीना बहा कर आते हैं.

इसके बदले में आप गुनगुना पानी पी सकते हैं. दिन भर में नॉर्मल पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पिए. इन सबके अलावा आप नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थ पी सकते हैं. हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है कुछ लोगों को ठंडा पानी से नुकसान नहीं होता है, तो तो कुछ को हो सकता है.

अगर आपके शरीर में ऐसी समस्याएं देखी जाती है, तो आपको ठंडा पानी पीना बंद कर देना चाहिए. गर्मी के दिनों में आप ठंडा पानी के बदले कुछ फलों का सेवन कर सकते हैं, जो आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!